पिता दिवस

बाबा मैं तेरी लाडो...

पिता, बाबा, डैड जाने कितने नाम आपके, 
जीवन की हर डगर पर नाम आपके,मांँ की आन, 
तो हम शान आपके,मांँ की आंचल  छांँव देती,
 आप, वटवृक्ष की तरह शीतलता बरसाते,बाबा मैं तेरी लाडो...

पिता, बाबा, डैड जाने कितने नाम आपके, 
जीवन की हर डगर पर नाम आपके,मांँ की आन, 
तो हम शान आपके,मांँ की आंचल  छांँव देती,
 आप, वटवृक्ष की तरह शीतलता बरसाते,
 
याद है मुझे वे दिन, शरारत करने पर 
जब माँ डाटती,आप पुचकार कर सहज कर देते ,
हमारी फरमाइशों पर कभी घोड़ा बनते, 
कभी गुल्ली डंडे संग खुद को आजमाते, 
जीवन के उतार-चढ़ाव पर कोई शिकवा नहीं, 

जीवन की हर कठिनाई में हंस हंसकर जीना सिखाया , 
सादगी, आत्मविश्वास, आशावाद का गहना पहनाया,
आपके आंगन में जन्मी, खेली, पली, सात फेरे ले, 
किसी की लाज हो गई ,अब भी आप हमारे शान हो, 
अब भी आप हमारे स्वाभिमान हो।

पिता दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएंं










 

Comments

Popular posts from this blog

My journey to quarantine Centre

The fateful mobile charger

Have faith in oneself ...........love yourself and your family